रतलाम । गत दिवस रतलाम दम्पत्ति के गुजरात के भुज में नकली नोट के साथ पकड़ाए जाने के बाद रतलाम पुलिस द्वारा देर शाम कसेरा बाजार स्थित उनके निवास पर दबिश दी । जहां पुलिस ने नकली नोट छापने की सामग्री, सोने-चांदी के जेवर सहित हजारों रूपए के नकली नोट भी बरामद किए है । उक्त जानकारी आज जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माणक चौक अंतर्गत दिनांक 18.03.2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि कसारा बाजार रतलाम निवासी राहुल पिता कृष्णगोपाल कसेरा व उसकी पत्नि मेघा पति राहुल कसेरानिवासीयान कसेरा बाजार, रतलाम को गुजरात पुलिस ने भुज में नकली नोटो के साथ पकडा है। मामले की गंभीरता को देखते हूए श्री गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम द्वारा दिये गयेनिर्देशानुसार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, अति.पुलिस अधीक्षक, शहर एवं श्री सुनील पाटीदार, अति.पुलिसअधीक्षक, ग्रामीण के मार्गदर्शन में श्री हेमन्त चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम के नेतृत्व में श्री अययुब खान, थाना प्रभारी माणकचौक, उनि. सचिन डाबर, थाना माणकचौक, उनि. पिंकी आकाश, उनि. अनुराग यादव, सायबर सेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की टीम गठित की गई । सोशल मीडिया पर चले रहे उक्त प्रकरण के सम्बंध मे दिनांक 18.03.2021 को ही मुखिबर सूचना केबाद गठित टीम द्वारा राहुल कसेरा व मेघा केसरा के घर कसारा बाजार दबिश दी गई । परिजनो द्वारा बतायेअनुसार घर के दुसरी मंजिल का कमरा जिसमे राहुल कसेरा व मेघा कसेरा दोनो रहते थे उक्त कमरे कीअंदर तलाशी लेते टेबल पर एचपी के प्रिन्टर के उपर एचपी कंपनी का लेपटॉप रखा पाया जिसमे चार जीबीकी एचपी की पेनड्राईव लगी थी, लेपटाप को उठा कर चेक करते उसके नीचे दो हजार रूपये के कुल 14नोट व पांच सौ रूपये के 10 नोट जिन पर एक जैसे सीरियल थे, इस प्रकार कुल 33000/-रूपये केनकली नोट, पांच सौ रूपये के दो पुराने नोट के साथ कूट रचित नोटो को तैयार करने की सामग्री लेपटाप,पेनड्राईव, कलर/ब्लैक काट्रेज, व सोने चांदी के गहने भी जप्त किये गये। आरोपी राहुल पिता कृष्णगोपालकसेरा निवासी कसेरा बाजार, रतलाम व उसकी पत्नि मेघा पति राहुल कसेरा निवासी कसेरा बाजार रतलामके विरूद्व थाना माणकचौक पर अप.क्रं. 105/21 धारा 489-ए, 489- सी, 489 डी भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। राहुल कसेरा का मकान व संतनगर स्थित गोदाम को सील किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है।
आरोपी : 1.राहुल पिता कृष्णगोपाल कसेरा निवासी कसेरा बाजार, रतलाम 2.मेघा पति राहुल कसेरा निवासी कसेरा बाजार रतलाम
पुलिस ने आरोपी के यहाँ से
- दो हजार रूपये के कुल 14 नकली नोट, पांच सौ रूपये के 10 नकली नोट, कुल 33000/-रूपये केनकली नोट।
- पांच सौ रूपये के दो पुराने नोट।
- एचपी कंपनी का लेपटाप ।
- एचपी कंपनी की पेन ड्राईव लगी हुई मय पावर केवल ।
- एचपी कंपनी के प्रिन्टर दो मय पावर केवल, पन्द्रह कलर काट्रेज, दो ब्लेक काट्रेज, प्रिन्टर के कलर कीचार बोतल, एचपी प्रिन्टर का खाली डब्बा ।
- एल्युमिनियम का लेवल करने का यंत्र ।
- वाटर मार्क लगाने का स्टेम पेड, 8. नंबर छापने वाली सील एक, रबर के चार स्टाम ।
9.दो केची, एक रेडियम कटर, कोरे कागज का एक फुल पेकेट ।
10.नोट गिनने की मशीन मय पावर केवल ।
11.सोने के गहने 920 ग्राम व चांदी के गहने 1 किलो 500 ग्राम सामग्री बरामद की है।