
रतलाम । षासन निर्देषानुसार नगरीय क्षेत्र रतलाम में 50 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन व प्लास्टिक उपयोग प्रतिबंधित किये जाने के तहत कलेक्टर एवं प्रषासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देषानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
इण्डस्ट्रीज एरिया स्थित श्रीराम प्लास्टिक द्वारा 50 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन का निर्माण करने पर निगम के स्पॉट फाईन दल ने निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देषानुसार 10 हजार का जुर्माना कर 750 किलो पॉलीथीन जब्त की साथ ही सांई लीला इण्डस्ट्रीज को सील किया गया। इसके अलावा खुले में गंदगी करने पर नाहरपुरा क्षेत्र में श्री रेडियो पर 500 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
जुर्माने की कार्यवाही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान व श्री पर्वत हाड़े, उप स्वच्छता निरीक्षक श्री विराट मेहरा के अलावा मनोज टांक, पवन झांझोट, आकाष षिन्दे, राकेष ललावत व मनोज झांझोट आदि के द्वारा की गई। गंदगी व मलबा फैलाने, अतिक्रमण करने पर संबंधितों के विरूद्ध जुर्माना किये जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।