20 मार्च को कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की दिनांक 20 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है !प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 मार्च की तारीख इसलिए तय की है इसी दिन प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने बीजेपी की धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था!
लोकतंत्र सम्मान दिवस को मनाने की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया की लोकतंत्र सम्मान दिवस पर नगर निगम चौराहे पर प्रातः 11:00 बजे महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के वीडियो संदेश का प्रसारण किया जाएगा एवं  तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिस के समापन पर संविधान निर्माता माननीय अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का शपथ दिलाई जाएगी।
श्री कटारिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कमलनाथ सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्य और जनहित में लिए गए निर्णय   ने शिवराज सरकार के 15 वर्षों के झूठ और भ्रम की सरकार की पोल खोल कर रख दी थी प्रदेश में शुरू हुए विकास के नए कीर्तिमान ने बीजेपी की ध्यान भटकाव की राजनीति के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया था! इसी कारण बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोटने का निर्णय लिया और धनबल का सहारा लेकर मध्य प्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिराया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए उज्जैन पूर्व विधायक डॉक्टर बटुक शंकर जोशी जी को प्रभारी नियुक्त किया गया है! श्री जोशी ने सभी पदाधिकारियों मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ता बंधुओं को आवश्यक रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं!इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,वरिष्ठ फतेह लाल जी कोठारी,प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, मुबारिक आरआर खान , ब्लॉक अध्यक्ष वसंत पंड्या , मोहसिन शेरानी ,विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाहा ,प्रदेश सचिव मनसूर अली पटौदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि  राजीव रावत,शैलेंद्र सिंह अठाना,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुशत , आयुष सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा प्रदेश महिला कांग्रेस अदिति दवेसर, सेवादल महिला अध्यक्ष संगीता काकरिया ,यंग ब्रिगेड धर्मेंद्र शर्मा, बबीता नागर, निशा ऐडना रवि वर्मा,वहीद शेरानी, इक्का बेलुत,जोयब आरिफ ,शहर आईटी सेल अध्यक्ष हिम्मत जैतवार, फैयाज मंसूरी , जगदीश अकोदिया, सतीश गिरी, मांगीलाल जैन,कुसुम चाहर ,वंदना पुरोहित ,अनिल पुरोहित, रश्मि सिंह, दीप्ति दिक्षित,विनय पहलवान, कैलाश सोलंकी, सोनू व्यास अनीस कुरैशी,  सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजीव रावत ने माना।