
रतलाम। नित्यानंद एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक तिवारी की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में सम्मान व विदाई समारोह ग्राम के सरपंच अनिल पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल व प्राचार्य गोपाल वर्मा के आतिथ्य में स्कुल परिसर में आयोजित किया गया , कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया ।
अतिथियों का स्वागत गोपाल वर्मा, कमल सिंह , इसरार खान, आशीष तिवारी ,बीना वर्मा, नूतन मजावदिया, आशा शर्मा आदि ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच पाटीदार ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षा देकर तिवारी जी सेवानिवृत हो रहे हैं उनके दिए गए संस्कार बच्चों में सामने नजर आते हैं। पत्रकार राकेश पोरवाल ने कहा कि बच्चों को श्रेष्ठ परिणाम देकर अपने गुरु की सेवा निवृत्ति की गुरु दक्षिणा देना चाहिए अच्छा शिक्षक वह होता है जिसके जाने के बाद भी बच्चे वह सहकर्मी उनको याद करें शिक्षक स्वयं जलकर जगत को प्रकाश देता है प्राचार्य गोपाल वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक मिलजुल कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा देते हैं जिसकी वजह से स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है 43 साल की सेवा के पश्चात अशोक तिवारी जी अच्छे परीक्षा परिणाम देकर विदा ले रहे हैं । अशोक तिवारी ने कहा कि उनके जीवन के श्रेष्ठ पल स्कूल में गुजरे हैं जहां उन्हें सहकर्मियों बच्चों व ग्राम वासियों का पूरा सहयोग मिला है तथा उन्होंने बच्चों को अच्छी सी अच्छी शिक्षा दी है ।वरिष्ठ व्याख्याता नूतन मजावदिया ने कहा की कलम रखी है आज पर कहानी बाकी है, मेहनत की खुशबू अब जिंदगानी बाकी है, सेवानिवृत्ति अंत नहीं एक नई शुरुआत है, हर सुबह में अब अपनी मनमानी बाकी है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्ति अशोक तिवारी को शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । अभिनंदन पत्र का वचन कमल सिंह ने किया। कार्यक्रम मैं अनीता तिवारी, विमर्श तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, सर्वेश मथुर, गोपाल उपाध्याय, राम टीलवानी, सुनीता गहलोत, सुभाष चंद्र घनौलिया, सतीश चौहान, प्रवेश पाटीदार, सुनील पाटीदार, हिना सिसोदिया, सुप्रिया तिवारी, लोकेश पाटीदार, शांतिलाल काका, सहित विद्यार्थी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन नूतन मजावदिया ने किया ।