जीवन मे सदैव जीवदया के प्रति समर्पित रहना ही सच्चा धर्म है-सुराणा

जावरा (अभय सुराणा) । मनुष्य जीवन में इंसान सदैव कर्म पथ पर अग्रसर रहते हुए सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में कार्य करता रहता है लेकिन उन सबसे भी बढ़कर जीवदया के कार्य को सच्चा धर्म माना गया है और यह करते हुए ह्रदय में असीम सुकून की प्राप्ति होती है उक्त विचार सेन्ट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा ने व्यक्त किए । जेएसजी सेन्ट्रल द्वारा हर माह जीव आहार योजना संचालित की जाती है उस कड़ी में लाभार्थी स्वर्गीय सुजानमलजी कमलाबाईजी की स्मृति में श्रीपाल मंगलेश बाफना परिवार द्वारा गायों को आहार करवाया गया। इस अवसर पर ललित जैन,नीलेश टुकड़ियां,विकास जैन,महावीर डांगी, सौरभ दुग्गड़,राकेश ठोरा, सौरभ मेहता, नरेश मारवाड़ी ,श्रीमतीं आभा ठोरा,सोनम दुग्गड़,सोनल चत्तर आदि सदस्य उपस्तिथ थे।