पिपलोदा । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संगठन तहसील शाखा पिपलोदा की जनवरी माह की मासिक बैठक दिनांक 1.2. 2026 को योग हटी हनुमान मंदिर सुखेड़ा में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महादेव प्रसाद नागर के साथ ही जन्म दिवस वाले साथी गोवर्धन लाल वक्तरीयशांतिलाल मोगरा बाल सिंह विद्या कुंवर पवार राधेश्याम रावल राधेश्याम ट्रेलर आदि सदस्यों का जन्म दिवस मनाया गया तथा महा आरती की गई हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार जय नारायण मालपानी जी का रहा है। संगठन के तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने सभी सदस्यों का आभार माना तथा संगठन की विस्तृत रूपरेखा बताइ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़ सचिन लोकेंद्र सिंह डोडिया सहसचिव लोकेंद्र सिंह डोडिया सेक्टर प्रभारी विनोद जैन सब का सहयोग सराहनीय रहा अंत में आभार जितेन सिंह राठौड़ ने माना सह भोज के साथ मीटिंग का समापन हुआ।