
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तिवारी भोपाल आए, पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत
भोपाल। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक 12 फरवरी को भोपाल में आयोजित होना है, जिसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तिवारी का भोपाल जिले में आगमन हुआ सभी जिलों में दौरा कार्यक्रम करेंगे
इस संबंध में अल्पप्रवास पर भोपाल आए तिवारी मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विषयों को लेकर वह प्रदेश के सह संगठन मंत्री गौरव अध्वर्यु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सहगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु माहुरकर एवं अन्य साथियों के साथ जल्द ही प्रदेश के कई जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही भोपाल में होने वाले भव्य आयोजन में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों की घोषणा भी की जाएगी।
इसके बाद राष्ट्रीय को अध्यक्ष राकेश तिवारी, का स्वागत प्रदेश के सह संगठन मंत्री गौरव अध्वर्यु शर्मा नेतृत्व में जिले की टीम ने पुष्पमाला पहनाकर किया गया।