उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी महाराज साहब के बांसवाड़ा दर्शन करते हुए, रतलाम श्रीसंघ की और से गुरुदेव से दीक्षा महोत्सव के पश्चात रतलाम पधारने की विनती की

रतलाम। रतलाम से महेंद्रजी बोथरा सपरिवार सन्त सती दर्शन यात्रा के लिए भ्रमण पर निकले जिसमें उन्होंने रतलाम नगर में वर्ष 2025 का ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करने वाले पूज्य महासती डॉ संयमलता जी मसा आदि ठाना 04 के उदयपुर में दर्शन वंदन किये।
तत्पश्चात वर्ष 2026 का चातुर्मास हमारे श्रीसंघ को प्रदान करने वाले परम पूज्या महासती श्री प्रफुल्लाजी मसा आदि ठाना 05 के दर्शन का लाभ जोधपुर में लिया । यँहा से जयपुर में पँहुच कर परम् पूज्या महासती डॉ कुमुदलता जी मसा आदि ठाना 04 एवं परम् पूज्य गुरुदेव चिरागमुनि मसा आदि ठाना 02 के दर्शन वंदन किये।
बांसवाड़ा के निकट परम् पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री गौतममुनि जी मसा आदि ठाना 02 के दर्शन वंदन कर गुरुदेव के समक्ष 2027 के लिये रतलाम श्रीसंघ को चातुर्मास प्रदान करने की विनती श्रीसंघ की और से रखी। उदयपुर संयम लता जी महाराज साहब के दर्शन करते हुए जोधपुर जिनका 2026 का चातुर्मास रतलाम है महासती श्री प्रफुल्लाजी महाराज साहब जोधपुर के दर्शन करते हुए जयपुर महासती श्री कुमुद लता जी महाराज एवं श्री चिराग मुनि जी जी महाराज साहब के दर्शन करते हुए उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी महाराज साहब के बांसवाड़ा दर्शन करते हुए, रतलाम श्रीसंघ की और से गुरुदेव से दीक्षा महोत्सव के पश्चात रतलाम पधारने की विनती एवं 2027 का चातुर्मास रतलाम श्रीसंघ को प्रदान करें यह विनती गुरुदेव के सम्मुख रखी । जैतारण श्री मरुधर केसरी जी की समाधि एवं गुरुदेव हरक चंद जी महाराज साहब की समाधि के दर्शन का लाभ लिया।