राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश के चातुर्मास की घोषणा 15 फरवरी को

तिरुपति गौशाला में मनाया जाएगा 70 वा जन्मोत्सव एवं जैन भवन का होगा उद्घाटन

जावरा( अभय सुराणा) । राष्ट्र संत श्रमण संघीय मंत्री श्री कमल मुनि कमलेश के वर्ष 2026 के चातुर्मास को लेकर देश भर के जैन समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। चेन्नई के परेबुर पोरूर सहित चारों संघो के साथ ही यवतमाल महाराष्ट्र मैसूर कर्नाटक एवं पुणे के श्रावक संघ आगामी चातुर्मास की विनती को लेकर आपकी सेवा में निरंतर पहुंच रहे हैं।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि 15 फरवरी को तिरुतनी गौशाला में राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश का 70 वा जन्मदिन श्रद्धा भक्ति और सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा इसी अवसर पर नवनिर्मित भव्य जैन भवन का उद्घाटन भी होगा तथा आगामी चातुर्मास की स्वीकृति घोषणा भी इसी समारोह में कर दी जाएगी।

Play sound