ग्रेटर के सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ गौसेवा करके मनाया

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर हर माह अपने सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ गौसेवा करके मनाता है ।इसी कड़ी में जनवरी माह में जिन भी सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ थे । उन सभी सदस्यों को विशेष तौर पर स्थानीय जैन दिवाकर गौशाला में आमंत्रित किया गया ।
इस विशेष अवसर पर दो गाड़ी घांस,50 किलो खली,50 किलो गुड़,10 किलो रोटी गोवंश को खिलाया गया । इसके पश्चात सभी सदस्यों द्वारा नवकार मन्त्र का जाप किया गया । सभी सदस्यों के जन्मदिन पर गौसेवा समिति के सदस्यों सर्वश्री संजय जी खमेसरा, संजयजी चपरोट,अमित जी कोठारी, निलेशजी डांगी, रूपेशजी चपरोट, शैलेष जी संघवी, अशोकजी मूणत ने माला पहनाकर और चांदी का सिक्का भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया ।
इसी प्रकार जनवरी माह में आने वाले विवाह वर्षगांठ वाले सभी सदस्यों को ग्रुप अध्यक्ष सन्दीप जी,रचना जी चौरड़िया, निलेशजी मधुजी गोधा, यशवन्त जी बबिता जी पावेचा, जितेशजी सोनुजी गेलड़ा और सभी पूर्वाध्यक्षों ने माला पहनाकर और चांदी के सिक्के भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया । सभी को चांदी का सिक्के की भेंट और जलपान की व्यवस्था ग्रुप अध्यक्ष सन्दीपजी, रचना जी चौरड़िया की ओर से की गई । अंत में ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी रचना जी चौरड़िया के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों की ओर से दोनों को शाल,श्रीफल, माला पहनाकर और एक चांदी का सिक्का भेंट किया गया ।
इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री ललित जी चौरड़िया, चितरंजन जी लालन, महेंद्र जी पोरवाल, अनिलजी कटारिया, अजयजी खमेसरा,राजेन्द्र जी लुनिया, सन्तोष जी चाणोदिया,संजय जी खमेसरा और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे ।