रेडक्रॉस ने कराई मैजिक संगठन व ट्रैफिक विभाग की सीपीआर ट्रेंनिंग

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा जिलाधीश मिशा सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे सीपीआर ट्रेंनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत चेयरमैन प्रीतेश गादिया के नेतृत्व में दो बत्ती पुलिस थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिथि ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने कहा की यह ट्रेनिंग मैजिक संगठन के समस्त चालक के लिए एवं ट्रैफिक से जुड़े हर व्यक्ति के लिए अति आवश्यक है जो की चलते यात्री की किसी भी वक्त जीवन बचाने के काम आ सकती है।चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने कहा कि सेवा का काम एक व्यक्ति से चालू लेकर सेकड़ो लोगों तक कार्यकर्ता अपना काम कहीं भी रहकर कर सकते हैं सेवा पुण्य का एक माध्यम है रेडक्रॉस उसी का पर्याय है मैजिक संगठन के अध्यक्ष राजकुमार लाला एवं अखिल अहमद ने भी अपने उदबोधन में रेडक्रॉस एवं मेडिकल टीम का आभार मानते हुए इस ट्रेनिंग को सार्थकता से सबके बिच पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण पांडे महाविद्यालय के विभाग अध्यक्ष शैलेंद्र डाबर के मार्गदर्शन में डॉक्टर सचिन कुंभारे डॉक्टर हेमंत चौरे डॉक्टर रिद्धिमा डॉक्टर संयम एम डॉक्टर राखी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के संचालक दिनेश बरमेचा एवं मैजिक संगठन के पदाधिकारी ने डॉक्टर का सम्मान किया। संचालन हेमंत मूणत ने किया। उपरोक्त जानकारी सुशील मूणत ने दी।

Play sound