
रतलाम। रतलाम नगर के खिलाडीयो ने सफलता हासिल की हे उज्जैन में आयोजित U-13 क्रिकेट स्पर्धा में जिले ने सफलता हासिल की हे ,क्रिकेट संघ के लोकपाल सिंह सिसोदिया ने बताया की उज्जैन में आयोजित U/13 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम जिले ने फाइनल मैं उज्जैन को हराकर ख़िताब जीता।
फाइनल मैच में रतलाम के कप्तान जयदीप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए रतलाम ने पहली पारी मैं 215 रन बनाये ,जिसमे कप्तान जयदीप राठौड़ ने 39 रन,वेदांश ने 34,अर्नव ने 45 रन और वरुण ने 25 रनों का योगदान दिया ।जिसके जवाब में उतरी उज्जैन की टीम 193 रन पर सिमट गई,जिसमे रतलाम की ओर से वरुण सिंह ने 5 विकेट ,भव्य राज ने 3 विकेट , दक्ष वोहरा और चिराग़ ने 1-1 विकेट लिए, , पहली पारी में बड़त के आधार पर रतलाम टिम विजेता बनी ।
दो मैच मैं 10 विकेट लेने वाले रतलाम के वरुण सिंह को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया ,एवं कप्तान जयदीप राठौड़ को बेस्ट विकेट कीपर घोषित किया गया टीम के कोच अखिलेश राजौरिया थे ।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह,उपाध्यक्ष निमिष व्यास, सचिव जोस चाको ,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट संघ के सदस्य प्रदीप उपाध्याय,अनुज शर्मा ,भगत सिंह,गौरव अजमेरा सहित समिति के सभी सदस्यों ने बधाई दी ।