
रतलाम। लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई ने पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के सहयोग से 04 फरवरी 2026 को होटल समता सागर पैलेस, रतलाम में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) पर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला में 60 से अधिक MSMEs ने भाग लिया। कार्यक्रम में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड मैनेजमेंट, एचडीएफसी पेंशन तथा बैंक ऑफ इंडिया (रतलाम शाखा) के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। MSME उद्यमियों के बीच संरचित सेवानिवृत्ति योजना की आवश्यकता और NPS के लाभों पर विस्तृत चर्चा हुई। PFRDA के सहायक प्रबंधक श्री अभिषेक धिमान ने NPS विकल्पों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और गरिमा प्रदान करती है। उन्होंने अनौपचारिक कार्यबल तक पेंशन कवरेज बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि NPS उद्यमों के लिए कर्मचारी स्थायित्व एवं दीर्घकालिक विकास में सहायक है।
कार्यशाला में MSME मालिकों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। तीनों Points of Presence (PoPs) ने प्रतिभागियों को नामांकन प्रक्रिया, पेंशन लाभों के व्यावहारिक प्रभाव तथा उत्पादों की जानकारी दी, साथ ही अपने संपर्क विवरण और ब्रोशर भी साझा किए।
स्वागत भाषण लघु उद्योग भारती रतलाम अध्यक्ष अनिल सारदा ने देते हुए बताया की MSME क्षेत्र में आर्थिक समावेशन और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मीडिया प्रभारी युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र अतुल वाजपेयी ने MSMEs से आह्वान किया गया कि वे पेंशन योजना को सतत व्यवसायिक विकास और श्रमिक कल्याण हेतु एक रणनीतिक निवेश के रूप में अपनाएँ।आभार कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा द्वारा किया गया l संचालन अभिषेक मंत्री व रौनक चोपड़ा के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में मालवांचल सचिव संजय व्यास, सचिव रोहित मालपानी, , राजेश रंका, चंद्रप्रकाश अवतानी, विजय धनोतिया, मोहित पगारिया, मनीष मूलचंदानी, रतन धूत, विक्रम सोलंकी, चन्द्रप्रकाश सारदा, वैभव भांगू, वरुण पोरवाल, प्रतीक चोरड़िया उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह वितरण और लंच के साथ हुआ।