अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान

रतलाम 4 फरवरी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत आज 4 फरवरी को  वृत्त सैलाना’  प्रभारी अधिकारी  श्री चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र के रानीसिंग थाना रावटी मे रानीसिंग रावटी मार्ग पर दिनेश  पिता प्रभु झोडिया को अवैध रूप से बिना नंबर की बोलेरो चार पहिया वाहन से परिवहन करते हुए  07 पेटी विदेशी मदिरा बियर एवं 01 पेटी देशी मदिरा इस प्रकार कुल 93 बल्क लीटर अवैध मदिरा ज़ब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा एवं वाहन कीमत ’521000/-’ रुपए आंकी गईं। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, आरक्षक रामचरण पंवार, बन सिंह अहरे, सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी, चेतराम का योगदान रहा।

Play sound