बिलपांक में विश्व कैंसर रोग दिवस पर स्क्रीनिंग की गई


रतलाम 4 फरवरी । आज 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण ,आवश्यक जांच, उपचार एवं जन जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। रतलाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ पर बुधवार को सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने पहुंचकर सीएचएमओ ने, प्रसव पश्चात कक्ष में प्रसूता माताओं से चर्चा की और उन्हें शिशु जन्म के बाद मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाने , छह माह तक केवल स्तनपान कराने , 6 माह बाद पूरक पोषण आहार प्रारंभ करने तथा 2 वर्ष की आयु तक अथवा बच्चा जब तक चाहे स्तनपान जारी रखने के संबंध में परामर्श प्रदान किया। उन्होंने शिशु के जन्म के बाद प्रसूता माता को डिस्चार्ज होने से पहले जन्म पंजीयन प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से प्रदान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्येंद्र राजावत द्वारा विभिन्न मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों से तंबाकू एवं तंबाकू युक्त उत्पाद छोड़ने की अपील की तथा उन्हें परामर्श प्रदान किया। सीएमएचओ ने वहां उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने तथा सभी बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। डॉ संध्या बेलसरे ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सूची तैयार करके उनके घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाकर प्रदान करें। इस कार्य में कोई कठिनाई होने पर क्षेत्र के पंचायत सचिव से आवश्यक सहयोग प्राप्त करें तथा सभी वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करें।
बिलपांक में विश्व कैंसर रोग दिवस पर स्क्रीनिंग की गई
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलपांक में भी विश्व कैंसर रोग दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर सुशीला गामड़, एएनएम समता पंचाल की उपस्थिति में ओरल ,सर्वाइकल ,ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। जांच की एंट्री एनसीडी पोर्टल के माध्यम से की गई।