

रतलाम। श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद मेहता उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया, प्रितेश गादिया, सुशील गोरेचा,दशरथ बाफना मंत्री पंकज मूणत कोषाध्यक्ष अतुल बाफना सहमंत्री विनोद मूणत, सुनील पटवा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निवृत्तमान अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़,मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, कपूर कोठारी,चंदन पिरोदिया, सुदर्शन पिरोदिया ललित कोठारी कांतिलाल कटारिया प्रसन्नजीत बोहरा, प्रकाश नांदेचा सुनील कोठारी,प्रकाश कोठारी निर्मल मूनत श्रेनिक मंडोत संजय कोठारी,सुमित कटारिया,निर्मल भंडारी,महेंद्र कटारिया का चयन किया गया। इस अवसर पर संघ सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के पूर्व मंत्री अशोक पिरोदिया ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी ने आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के अज्ञानूवर्ती अत्र विराजित शासन दीपक श्री निश्चल मुनि जी महाराज साहब आदि थाना के गोपाल गौशाला समता भवन पर दर्शन वंदन कर धार्मिक उपदेश प्राप्त किया संघ की यह कार्यकारिणी 2 वर्ष के लिए चयन की गई जो की बीकानेर क्षेत्र में विराजित आचार्य भगवान के दर्शन के साथ-साथ कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्य कर अपने कार्य को एवं संघ को गति प्रदान करेगी।