रतलाम 6 फरवरी। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रय” के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि जिले में 1147 संस्थाऐं , रिटेल विक्रेताओं की संख्या 712 , होलसेल विक्रेता 335 है। औषधि निरीक्षकों द्वारा सितंबर से दिसंबर तक कुल 45 संस्थाओं का निरीक्षण किया गया है । इनमें से बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रय के संबंध में बालाजी मेडिकल खारवाकलां, रतनश्री मेडिकल स्टोर ढोढर , पितृकृपा , मेडिकल एंड जनरल स्टोर ढोढर , प्रकाश मेडिकल एजेंसी सुभाष मार्ग रतलाम, सन्मति मेडिकल स्टोर धानमंडी रतलाम, वी एम मेडिकल नाहरपुरा रतलाम का ड्रग लाइसेंस निलंबित किया गया है।