मोतियाबिंद के 10 रोगियों को भर्ती किया गया


रतलाम 6 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि जिला अंधत्व निवारण समिति और इप्का लेबोरेटरीज के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मोतियाबिंद के मरीजों का चिन्ह्यकन किया जा रहा है। रतलाम जिले में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एस एस गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सा सहायक श्री मुरारी लाल शर्मा,कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिखेड़ी ब्लॉक बिलपांक में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कुल 62 मरीज का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान कुल 13 मरीज का मोतियाबिंद मैच्योर पाया गया, इनमें से 10 मरीजों को जिला चिकित्सालय रतलाम लाकर भर्ती कराया गया है। उनका मोतियाबिंद संबंधी निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण जिला चिकित्सालय रतलाम में 7 फरवरी को किया जाएगा।