शासकीय सांदीपनि विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम संपन्न

रतलाम 6 फरवरी। शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा नगर रतलाम में परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रही और अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित की।
“इंटरेक्शन विथ एग्जाम वारियर” के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेहतर और समझदारीपूर्ण उपयोग पर बल दिया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि शिक्षकों को विद्यार्थी की सीखने की गति के अनुसार सीखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे किसान खेत जोतता है वैसे शिक्षकों को स्टूडेंट के मन को जोतना चाहिए। एक अन्य प्रश्न स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स ? पर उन्होंने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए, लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों जरूरी है तथा उसके लिए अध्ययन जरूरी है।
परीक्षा पे चर्चा के दौरान संस्था के 250 से अधिक विद्यार्थियों और 30 शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तनाव मुक्त रहकर परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने की अवधारणा को आत्मसात किया। लाइव प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश, सीख और चर्चा के बिंदुओं को जीवन मे उतारने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने किया तथा आभार प्राचार्य संध्या वोरा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *