

रतलाम । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल पर आज रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकारिणी शासन के निर्देशानुसार गठित की गई। सभा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, क्षेत्र के जनपद सदस्य, एवं एसडीओ पी डब्लू डी श्री पी.के. राय, लेखापाल श्री संजय उपाध्याय , श्री सतीश अग्रवाल, श्री विकास जैन, श्री रमेश गिरी गोस्वामी, श्री अर्पित जैन एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का संचालन पर्यवेक्षक बिरमावल विजयेंद्र श्रोत्रिय ने तथा डॉ.रविन अलावा ने आभार व्यक्त किया।