फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना श्री तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली गई थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना श्री मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी श्री संदीप केलवा, श्री संजय यादव, श्री मानसिंह पंवार, श्री सुनील निनामा, श्रीमती राधा डाबी, श्री संजय कुमार मौर्य, श्रीमती रेखा चारेल, श्री हितेश गोठवाल, श्री परमानंद खदेड़ा, श्री बसंतीलाल मईडा, श्री हितेश सिंह गुर्जर, श्री रोहित गुर्जर, श्री मिहिर, श्री मयंक रत्नावत, श्री ऋतुराज पंवार, श्री राजेश पालिया, श्रीमती सीमा राठौर, श्री विपिन रॉय, श्री सैय्यद हुसैन, श्रीमती सोनिया चौहान एवं श्री सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन आहरण रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *