- 25 दिवसीय योग शिविर जीवन का होगा कायाकल्प
- श्रेष्ठतम योग शिक्षक को मिलेगा योग ऋषि का सम्मान


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में रतलाम नगर में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 फरवरी से 11 मार्च 2026 प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी पर किया जाएगा जिसमें मुख्यालय सहित प्रदेश जिला प्रतिनिधि नव योग शिक्षक बनाने में अपना योगदान देगे जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शिविर प्रारंभ तक चलेगी आफलाईन आनलाईन योग शिविर सुबह व शाम संचालित किया जाएगा जो पूर्ण रूप से योग आयुर्वेद स्वदेशी गुरुकुल शिक्षा चिकित्सा पद्धति में पारंगत किया जाएगा शिविर पश्चात श्रेष्ठतम योग सेवकों को मुख्यालय गुरु धाम योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का दिव्य आशीर्वाद लिए पांच दिवसीय नि:शुल्क मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर जाने का अवसर व सम्मान मिलेगा
25 दिवसीय योग शिविर निश्चित तौर पर निरोगी जीवन का कायाकल्प होगा मूल भूमिका में युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य अन्य पदाधिकारी गुरु निष्ठ योग सेवक अपना सहयोग देगे रजिस्ट्रेशन हेतु व अधिक जानकारी के लिए 9907020885 पर संपर्क करें।