जूते चप्पल की दुकान को किया सील, खुले मंे कचरा डालने पर दो दुकानदारों पर 2000-2000 का जुर्माना

रतलाम । नगर को कचरा मुक्त बनाने हेतु नगर के सभी घरों एवं दुकानों से कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से कचरा संग्रहित किया जा रहा है किन्तु कुछ नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा खुले में कचरा डाला जा रहा है ऐसे नागरिक एवं दुकानदारों पर लगाने हेतु कलेक्टर एवं प्रषासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देषानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
माणक चौक क्षेत्र में हितेष व विजय गांधी द्वारा रात्री के समय दुकान बंद करने के समय खुले में कचरा डालने पर 2000-2000 हजार का जुर्माना कर संबंधितों की दुकानों को सील किया गया। इसके अलावा गंदगी करने पर चन्द्र प्रकाष माणक चौक पर 500 व मुकेष इण्डस्ट्रीज एरिया पर 100 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
जुर्माने की कार्यवाही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान व श्री पर्वत हाड़े, उप स्वच्छता निरीक्षक श्री विराट मेहरा के अलावा मनोज टांक, पवन झांझोट, आकाष षिन्दे, राकेष ललावत व मनोज झांझोट आदि के द्वारा की गई। गंदगी व मलबा फैलाने, अतिक्रमण करने पर संबंधितों के विरूद्ध जुर्माना किये जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।