
जावरा (अभय सुराणा ) । जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय सह सचिव पद पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल को फेडरेशन अध्यक्ष श्री ललित जी शाह(वापी) द्वारा मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़ व पूर्वाध्यक्ष सन्दीप रांका ने बताया की विश्व के 18 देशों एवं 400 से अधिक ग्रुप के साथ 65,000 दम्पत्ति साथी जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्य है, जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के नव मनोनीत सह सचिव अनिल धारीवाल चौथी बार अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर चुने गए है, मुम्बई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर्स की प्रथम मीटिंग में अनिल धारीवाल को सत्र 2021-23 हेतु फेडरेशन के सभी पूर्वाध्यक्षो की सहमति से अध्यक्ष ललित शाह द्वारा अंतरराष्ट्रीय सह सचिव के मनोनयन की घोषणा की गई साथ ही मध्यप्रदेश से हेमन्त जैन(खाचरौद) को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जेएसजी फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत किए गए श्री अनिल धारीवाल 2016-17 में जेएसजी मध्यप्रदेश रीजन के अध्यक्ष भी रहे है व जेएसजी जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष के साथ ही अ.भा.श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की प्रदेश ईकाई में वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक भी है,साथ ही लायंस क्लब जावरा के पूर्वाध्यक्ष व संस्कृति संगम जावरा के पूर्व महासचिव भी रहे है। उल्लेखनीय है की जावरा नगर से श्री अनिल धारीवाल जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद पर आने पहले व्यक्ति है।
श्री अनिल धारीवाल को जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत किए जाने पर जेएसजी जावरा मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़,पूर्वाध्यक्ष गण अतुल पगारिया,सन्दीप रांका,पंकज कांठेड़,आशीष पोखरना, सचिव दीपक मेहता, राजेश पोखरना,अजय पटवा,मनीष मेहता,आलोक बरैया,मनीष पोखरना,सौरभ पगारिया, शशांक मेहता,अजय कांठेड़,पंकज जैन,वैभव ओस्तवाल,शैलेष श्रीश्रीमाल,अर्पल कोचट्टा,आकर्ष जैन,शेखर माण्डोत,अभिषेक ओरा,सन्दीप श्रीमाल,पुखराज सुराणा,रितेश चोपड़ा,अभय कांठेड़,मनीष ओस्तवाल,अंकुर जैन,सन्दीप दसेड़ा ने बधाई देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन व मध्यप्रदेश रीजन के समस्त वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।