


रतलाम/महीदपुर। श्रीपूज्य गुरुदेव श्री जिनचन्द्र सूरी जी महाराज साहब की सुशिष्या, आचार्य प.पू. मुक्ति प्रभा श्री जी महाराज साहब का स्वास्थ्य अत्यंत गंभीर बताया गया है। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य में सुधार की संभावना नहीं जताई गई है।
ऐसे अत्यंत विषम एवं करुण क्षणों में भी आचार्य श्री पूर्ण समता भाव के साथ साधना में लीन हैं।
स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही समाजसेवी नरेंद्र नाहर तथा शैलेश चोपड़ा (महीदपुर) सहित मालवा अंचल के अनेक श्रद्धालु बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि आचार्य श्री के दर्शन कर मंगल भावना व्यक्त कर सकें।
मालवा श्री संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल एवं महामंत्री राजेंद्र कोठारी की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि आचार्य श्री के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंगल भावना, जप, ध्यान एवं प्रार्थना करें।