

रतलाम 26 फरवरी । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अन्तर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने हेतु सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व जिला पंचायत के द्वारा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से दिनांक 26 फरवरी को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन पोलो ग्राउण्ड पर किया गया। जिसमें जिले के जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट, बाजना के बालक/बालिका खिलाड़ियों के द्वारा कबड्डी खेल प्रतिभागीता कि गई। जिसमें बालक वर्ग में विजेता बाजना, उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान आलोट ने प्राप्त किया । बालिका वर्ग में विजेता पिपलौदा उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान सैलाना ने प्राप्त किया गया। विजेता टीम को 10500 रुपये उपविजेता टीम को 5500 रुपये तृतीय स्थान को 1550 रूपये कि राशि व ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लालाबाई शम्भूलाल चन्द्रवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा व क्रीडा भारतीय के जिला सचिव श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत नरेन्द्र पांढारकर, राहुल वाघेला, सीमा कुंवर, निलेश कुशवाह, जयदेव साल्वी, राकेश कुशवाह, शम्भुलाल चौधरी, परवेज आलम खान, दिनेश, दुर्गा शंकर मोयल ग्रामीण युवा समन्वयक आलोट, ममता सिंह ग्रामीण युवा समन्वयक बाजना में पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उपरांत मुख्य अतिथियो के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आर.सी तिवारी, मुकेश जाट, सैवाराम जाट, सुरेश मालवीय, ममतासिंह, दुर्गा डामोर, प्रीती चरपोटा द्वारा की गई। एवं कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र धुलिया खेल प्रशिक्षक ने किया व आभार राहुल वाघेला ने किया।