ओडीओपी अंतर्गत जानकारी की जा रही संकलित
रतलाम 26 फरवरी। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री अतुल वाजपेयी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) अंतर्गत रतलाम जिले के लिए चयनित रतलामी सेंव के निर्माण को बढ़ावा देने व उप्ताद की गुणवत्ता में सुधार एवं उक्त उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने तथा निर्यात की संभावना हेतु जिले में कार्यरत रतलामी सेव निर्माण इकाईयों की जानकारी का संकलन जिला व्यापार केन्द्र रतलाम मे किया जा रहा है। समस्त निर्माता इकाईयां अपने उद्यम की जानकारी 15 मार्च 2026 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रतलाम मेंं उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते है।