- जल्द ही नगर को समर्पित 11 दिवसीय योग अनुनाद
- असल जीवन साथी हमारा शरीर हर रस समाहित


रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला रतलाम पांचों संगठनों के तत्वावधान में 15 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक 25 दिवसीय एडवांस सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित योग शिविर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा अतिथि स्वरूप समाजसेवी अजीत जैन अध्यक्ष अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा दिप प्रज्वलित कर संगीतमय योग का शंखनाद नव योग शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ने सुख के सब साथी दुख में ना कोई मेरे राम भजन पर भावनात्मक रूप से जोडकर योगाभ्यास कराया गया।
बाहरी आवरण से आतंरिक जागरण प्राकृतिक आवृत्ति में बदलना अनुनाद हैं जिसका गुंजायमान जीवन की नींव मजबूत करने में सहायक बनेगा नगर में जन सरोकार सर्व धर्म सदभाव लिए प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संयोग भक्तिरस से ओतप्रोत अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एंव जनकल्याण समिति के प्रयासों से पतंजलि युवा भारत रतलाम पाचों संगठनों के मार्गदर्शन में जल्द ही 11 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा जिसका मूल उद्देश्य शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकृतियों रागद्वेष आपसी मतभेद से मुक्त रहकर हर जन को अपनाने की और अग्रसर किया जाएगा।
नव योग शिक्षकों को वैदिक मंत्रोच्चारण योगिंग जोगिंग क्रियाओं दंड बैठकों, सूर्य नमस्कार सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, आहार विहार दैनिक दिनचर्या, रोगानुसार योग पैकेज, जल नैती सूत्र नेती आयुर्वेद चिकित्सा पारंपरिक पद्धतियों के बारे में बताया सिखाया जा रहा निश्चित ही योग शिक्षकों में जीवन आनंद की अनुभूति हो रही।
25 दिवसीय योग शिविर में मूल भूमिका युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया का मार्ग दर्शन मिल रहा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़ सहित गुरु निष्ठ योग सेवक अपना योगदान दे रहें।