1 मार्च को समग्र मालवा फाग उत्सव

जावरा (अभय सुराणा) । समग्र मालवा व्दारा फाग उत्सव का आयोजन 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे श्री राम विधा मन्दिर होगा । उपरोक्त जानकारी समग्र मालवा संयोजक मनोहर सिह चौहान, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र त्रिवेदी एवं वीरेन्र्दसिह चौहान ने देते हुए बताया की समग्र मालवा द्वारा प्रति वर्ष फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह जावरा नगर में मनाया जाता है जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिक साहित्यकार, पत्रकार अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करते हे।
सर्व श्री अभय कोठारी अध्यक्ष, महेश शर्मा महासचिव,रमेश मनोहरा कार्यक्रम समन्वयक, राजेन्द्र त्रिवेंदी कार्यक्रम संयोजक , दिलीप त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, जगदीश उपमन्यु, विनोद चोरसिया, अभय श्रीवास्तव, अशोक तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *