




रतलाम, 27 फरवरी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को दो रेल ओवर ब्रिजों का लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।रोड ओवर ब्रिज संख्या 234 ए दो लेन की ओवर ब्रिज है जिसका निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही रोड़ ओवर ब्रिज संख्या 221 ए फोर लेन की है। इसके दो लेन को सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खोल दिया गया है तथा शेष दो लेन को भी शीघ्र ही सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खोल दिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दोनों रोड ओवर ब्रिजों को का निर्माण लागत लगभग 107 करोड़ है जिसका लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया है। इन दोनों ब्रिजों को सड़क यातायात के लिए प्रारंभ किए जाने से आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, इससे नई रेल लाइन के निर्माण कार्य में भी सुगमता आएगी तथा कार्य को और अधिक गति मिलेगी।रोड ओवर ब्रिज संख्या 234 ए इंडोरामा एवं सुहागपुरा को जोड़ता है तथा रोड ओवर ब्रिज संख्या 221 ए लेवड़ एवं मानपुर रोड को जोड़ता है ।
इस कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार सहित निर्माण एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।