रतलाम,। होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से खडकी(पुणे) के मध्य गाड़ी संख्या 09324/09323 इंदौर-खडकी-इंदौर स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 09324 इंदौर खडकी स्पेशल, इंदौर से 04 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रति बुधवार को 11.15 बजे चलेगी तथा अगले दिन 02.50 बजे खडकी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का देवास(11.50/11.52), उज्जैन(12.40/12.45), नागदा(13.57/14.00) एवं रतलाम(14.35/14.40) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09323 खडकी – इंदौर स्पेशल, खडकी से 05 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन खडकी से प्रति गुरुवार को 04.40 बजे चलेगी तथा गुरुवार को ही 23.55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (20.30/20.35), नागदा (21.10/21.15), उज्जैन (22.05/22.07) एवं देवास (23.00/23.02) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागद, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09324 की बुकिंग 27.02.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर एवं रेलवन ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।