श्री 108 प्रमाण सागर जी के सानिध्य में भावना योग का कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्वेत वस्त्र में इस योग में सम्मिलित

झुमरीतिलैया। आज प्रात: झारखंड के गौरव राजकीय संत जैन मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी के सानिध्य में भावना योग का कार्यक्रम किया गया सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्वेत वस्त्र में इस योग को करने के लिए पहुंचे।
गुरुदेव प्रमाण सागर जी ने भावना योग करते हुए लोगों को बताया और समझाया क्यों यह आज के भागम भाग जीवन को व्यवस्थित करने के लिए अति आवश्यक है उन्होंने कहा की” भावना योग” तन को स्वस्थ मन को मस्त और आत्मा को पवित्र बनाने का अभिनव प्रयोग है इसके माध्यम से हम अपनी आत्मा में छुपी असीमित शक्तियों को प्रकट कर सकते हैं हम जैसी भावना भाते हैं वैसा होता हैआज व्यक्ति मानसिक तनाव और चिंताओं से ग्रसित है टेंशन के कारण अनेक रोग जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, बीपी को आमंत्रित कर केवल मन से ही नहीं तन से भी अस्वस्थ बना लेते हैं इस तनाव से उबरने के लिए सकारात्मक भावना से जुडऩे के लिए भावना योग एक महा औषधि है यह मन को सहज शांति देता है यह प्राचीन वैज्ञानिक साधना है स्तुति, प्रार्थना, कायोत्सर्ग और सामायिक का एक अनूठा संगम है।
भावना योग करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त प्रात: कालीन सुबह 4:00 से 5:00 बजे का समय सर्वोत्तम होता है भावना योग पूर्णता जैन दर्शन के कर्म सिद्धांत पर आधारित है यह हमारी धारणा बुद्धि का विकास करता है और हमारी संकल्प शक्ति को दृढ़ बनाता है।
जैन समाज के अध्यक्ष मंत्री और पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानीय रूपचंद जी पांडया और उनकी धर्मपत्नी सुलोचनादेवी पांड्या को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन बडज़ात्या और मंत्री ललित जैन सेठी,कार्यक्रम संयोजक सुशील जैन छाबड़ा,प्रदीप जैन छाबड़ा ने कहा कि आपके परिवार के द्वारा जैन समाज में मंदिर ,भवन, शहर में जगन्नाथ जैन कॉलेज की स्थापना की गई पांडया परिवार के द्वारा ही आज शांति विधान का पूजा पाठ कराया गया था है इसके लिए आपके परिवार की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है आप सम्मान के हकदार हैं।
इसके पूर्व रात्रि में शंका समाधान का लाइव कार्यक्रम किया गया जिसमें झुमरीतिलैया के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गुरुदेव से अपने व्यक्तिगत जीवन और समाज, राजनीतिक जीवन में आने वाली परेशानी और उसके उपाय को पूछा गुरुदेव प्रमाण सागर जी ने त्वरित प्रश्न का जवाब दिया और समाधान किया यह शंका समाधान 160 देशों में लाइव चल रहा था मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, अग्रवाल समाज के महेश दारूका ,कैलाश चौधरी, मोहरी समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, राजपूत समाज से अरविंद सिंह, सिख समाज से हरभजन सिंह हरजीत सिंह सांसद प्रतिनिधि ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पिंकू सहाय आदि लोगों ने गुरुदेव प्रमाण सागर जी से शंका समाधान लाइव कार्यक्रम में अपने प्रश्न पूछे और उसका उत्तर समाधान पाया,मंच संचालन उप मंत्री राज जैन छाबड़ा ने किया।
गुरुदेव प्रमाण सागर जी का आज हजारीबाग के लिए प्रस्थान हो गया राजकीय अतिथि घोषित होने के कारण पुलिस प्रशासन के साथ में थाना प्रभारी द्वारिका राम जी यातायात प्रमुख इंस्पेक्टर अजय सिंह जी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश प्रसाद यादव जी साथ-साथ उनके पैदल प्रस्थान मार्ग पर चल रहे हैं गुरुदेव प्रमाण सागर जी के द्वारा सभी प्रशासनिक लोगों को स्व लिखित धार्मिक पुस्तकें दी गई और आशीर्वाद दिया गया यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा ने दी।