अंशुल ट्रेडर्स से 75 किलो पॉलीथीन जब्त कर 2000 का जुर्माना किया

  • गंदगी करने व पॉलीथीन का उपयोग करने पर 3 व्यक्तियों पर जुर्माना
  • 50 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन उपयोग प्रतिबंधित

रतलाम । शासन निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र रतलाम में 50 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन व प्लास्टिक उपयोग प्रतिबंधित किये जाने के तहत कलेक्टर एवं प्रषासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देषानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
खुले में गंदगी करने व पॉलीथीन का उपयोग करने पर अंषुल टेऊडर्स श्रीमालीवास पर 2000, सौरभ षहर सराय पर 500 व सुनील कृशि उपज मण्डी पर 250 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
जुर्माने की कार्यवाही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान व श्री पर्वत हाड़े, उप स्वच्छता निरीक्षक श्री विराट मेहरा के अलावा मनोज टांक, पवन झांझोट, आकाष षिन्दे, राकेष ललावत व मनोज झांझोट आदि के द्वारा की गई। गंदगी व मलबा फैलाने, अतिक्रमण करने पर संबंधितों के विरूद्ध जुर्माना किये जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Play sound