
जावरा (अभय सुराणा) । जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने बरगढ़ फंटा से भैसाना फंटा तक 18 किमी बायपास सड़क मार्ग की लेटलतीफी का मुद्दा ध्यानाकर्षण में उठाया।आपने कहा कि यह मार्ग लगभग आठ वर्ष से निर्माणाधीन है।जिसके कारण ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है।डॉ पांडेय के इस विषय पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि इस सड़क मार्ग में निजी भूमि के भू अर्जन की कार्यवाही के विलम्ब होने से यह मार्ग निर्माण में विलम्ब हो रहा है।आपने बताया कि मार्ग में आने वाले 205 किसानों में से 173 भू स्वामियों का अवार्ड पारित हो गया है।शेष 32 का अवार्ड शेष है।अवार्ड पारित किसानों में से 72 की रजिस्ट्री शेष है।विधायक डॉ पांडेय ने मार्ग के अंतिम छोर भैसाना में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का आग्रह किया, जिस पर मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों के दल से निरीक्षण करवा सर्वे करने के निर्देश दिए एवं मार्ग निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया।भू अर्जन के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिये जा रहे है।