औषधी विक्रेताओं की साधारण सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन

रतलाम 27 फरवरी । जिला औषधी विक्रेता संघ, रतलाम के तत्वावधान में 1 मार्च को द्वितीय साधारण सभा और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। अमृत गार्डन में होने वाले समारोह में म.प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद धीम मुख्य अतिथि रहेंगे, अध्यक्षता महासचिव राजीव सिंघल करेंगे। समारोह दोप. 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा। संघ अध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव अजय मेहता ने बताया कि साधारण सभा में औषधी विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये जाऐंगे। समारोह में म.प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संगठन सचिव मनोज अगनानी, सह सचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष दिनदयाल तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश चौकसे एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गोविन्द पंसारी विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे। जिला औषधी विक्रेता संघ ने सदस्यों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *