- हम व्यक्ति नहीं विचार पर चलते है, इसलिए प्रशिक्षण आवश्यक-
- संभाग प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया



रतलाम,27 फरवरी | भाजपा देश के अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न होकर कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है और इसमें कार्यकर्ता विचारधारा पर चलता है, जबकि दूसरी पार्टियां परिवार से चलती है| व्यक्ति नहीं विचार पर चलने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है| हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमें जो मिला है , वो विचारधारा की वजह से मिला है और इस विचारधारा को सँभालने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है|
यह बात भाजपा के संभाग प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया ने कही | वे रंगोली परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे | इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी विवेक जोशी, संभाग प्रशिक्षण सह प्रभारी हरिराम शाह, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे।
श्री अटोलिया ने कहा कि प्रति क्षण शिक्षण ही प्रशिक्षण होता है, प्रशिक्षण कभी समाप्त होने वाला नहीं होता, जैसे कार्य को लगातार अभ्यास करने से कार्य सिद्ध होते है वैसे ही संगठन मे बार-बार प्रशिक्षण का आयोजन होता है, ताकि कार्यकर्त्ता कार्य को सिद्ध कर सके | लक्ष्य प्राप्त करना और शिखर पर पहुंचना आसान है,मगर शिखर पर बने रहना चुनौती पूर्ण है| बार-बार प्रशिक्षण से शिखर पर बने रहने मे भी मदद मिलती है|
उन्हीने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुषो ने सपने देखे और संघर्ष किया, उसी के कारण आज शिखर पर है| शिखर पर बने रहने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है| राजनीती का आधार संगठन, संगठन का आधार कार्यकर्त्ता और कार्यकर्त्ता का आधार विचारधारा है, यदि विचारधारा नहीं रहे तो राजनीती ख़त्म हो जाती है|
संभाग प्रशिक्षण सह प्रभारी हरिराम शाह ने पावर प्रजेटेशन के माध्यम से”व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण होता है, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है” विषय पर जानकारी दी। आरंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा मे सर्वप्रथम राष्ट्रीय, प्रादेशिक फिर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है, यह कार्यशाला अब मंडल स्तर पर 11 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 25 मंडलो मे होगी |
अलग-अलग अलग चरणों में हुई कार्यशाला में सर्वप्रथम अपेक्षित कार्यकर्त्ता का पंजीयन हुआ |
मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने वर्ग गीत की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि के बाद वन्देमातरम का गान किया गया| दोपहर सत्र मे जिले की पांचों विधानसभा की बैठक हुई| रतलाम नगर को विवेक जोशी, रतलाम ग्रामीण को नानालाल अटोलिया, सैलाना को प्रदीप उपाध्याय, जावरा को महेश सोनी एवं आलोट को हरिराम शाह ने संबोधित किया। महेश सोनी ने संघ के पंच परिवर्तन और नवाचार की जानकारी दी|
समापन सत्र में जिला प्रभारी विवेक जोशी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र हित की विचारधारा पर काम करने के कारण दूसरी पार्टियों से अलग है| नेता वही होता है, जो दूसरो से ज्यादा जानता हो और उसके लिए ही पार्टी मे समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग होता है| अंत मे राष्ट्रगान अनुज शर्मा मे प्रस्तुत किया।कार्यशाला का संचालन जयवंत कोठारी ने किया| आभार क्रांति जोशी ने माना|