खाटू श्याम दरबार में गूंजे फाग के रंग

लीनेस क्लब जावरा ने भक्ति-उत्साह से मनाया उत्सव

जावरा (अभय सुराणा) । लीनेस क्लब जावरा द्वारा सदस्य संगीता सोनी के सौजन्य से मंदसौर स्थित खाटू श्याम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति, संगीत और रंगों की उमंग से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा खाटू श्याम के आकर्षक शृंगार और विधिवत आरती से हुई। आरती के बाद आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजनों पर झूमते हुए फाग की परंपरा का आनंद लिया। वातावरण श्याम नाम के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। आयोजन में उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्यों में भाग लिया और भक्तों की सेवा की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, माइक्रो कैबिनेट मेंबर्स पुष्पा गुप्ता, क्लब जावरा अध्यक्ष विनीत सोनी, कोषाध्यक्ष संगीता सोनी, संतोष शर्मा, रमा अग्रवाल, श्याम सोनी सहित क्लब की अनेक लीनेस बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने बाबा खाटू श्याम से सुख-समृद्धि और समाज में प्रेम-सौहार्द बने रहने की प्रार्थना की। फाग उत्सव ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *