निःशुल्क विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं उपचार शिविर का आयोजन 1 मार्च को होगा

न्यू जैनम ग्रुप ने शिविर का लाभ लेने का सभी को किया आह्वान

रतलाम। न्यू जैनम ग्रुप सज्जनमिल क्षेत्र रतलाम के तत्वावधान में निःशुल्क विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं उपचार शिविर का आयोजन रविवार 1 मार्च को किया जाएगा। यह शिविर अलकापुरी चोराहे के सामने मोहनबाग पर आयोजित होगा। जो प्रातः 10 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें गुजरात प्रांत के पारूल आयुर्वेद हॉस्पिटल, लीमड़ा (बड़ौदा) के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया जाएगा। इस शिविर में स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र, बी.पी., डायबीटिज, लिवर व हृदय रोग, लकवा, थायराइड, बवासीर, मस्सा, प्रोस्टेट, भगन्दर, पेट के रोग, पथरी, स्त्रि‍यों के रोग, बच्चों के रोग, चर्म रोग, नाक, कान, गला और दाँत के रोग, मानसिक रोग, घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द आदि का उपचार किया जाएगा। साथ ही सभी रोगों का आयुर्वेदिक दवाइयों व पंचकर्म और शल्य (सर्जरी) चिकित्सा से बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगों का उपचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद व पंचकर्म चिकित्सा मरीज को बिना किसी साइड इफेक्ट के रोगमुक्त करती है। शिविर में आने वाले मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। न्यू जैनम ग्रुप ने इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने का सभी से आह्वान किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *