फाल्गुन रंग भरी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर तक निकली भव्य पैदल

भगत पूरी चौड़ावास से प्रारंभ हुई यात्रा, कालिका माता मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत व जलपान

रतलाम। फाल्गुन रंग भरी एकादशी के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बांगारोद स्थित खाटू श्याम मंदिर तक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भगत पूरी चौड़ावास से हुआ, जिसमें नगर के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी सज्जनों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से माली समाज के श्रद्धालु तपती गर्मी में बिना जूते-चप्पल के पदयात्रा में शामिल हुए।
यात्रा का प्रथम पड़ाव श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में रहा। यहां पहुंचने पर वाघेला परिवार एवं रतलाम गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा यात्रा में पधारे बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के लिए जलपान एवं आइसक्रीम की व्यवस्था की गई।
यात्रा संयोजक राधेश्याम माली, मोहनलाल माली, कैलाश माली, गुड्डू भैया, गोपाल एवं शंकरलाल माली का स्वागत श्री कालिका माता सेवा मंडल के ट्रस्टी वी. वाघेला, गौ सेवा जीव दया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, राजेश माहेश्वरी, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, राहुल वाघेला, सचिन देवड़ा, राजकुमार पंजाबी, मंगल सुराणा, हनी जैन, निलेश वाघेला एवं राजकुमार हाड़ा द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर किया गया।
यात्रा में पधारी महिलाओं का नेतृत्व काजल बुआ जागीरदार ने किया। महिला मंडल समिति प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, आशा भट्ट, राजू चौहान, मनोरमा शर्मा, विमल पंजाबी, सुनीता माली एवं शांताबाई द्वारा उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। धार्मिक उत्साह एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत यह पदयात्रा स्वागत उपरांत अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान हुई। पूरे मार्ग में जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *