
रतलाम, 27 फरवरी। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड रतलाम के तत्वावधान में 1 मार्च को स्टेशन रोड़ पर नवनिर्मित स्थानक भवन का समारोह पूर्वक उद्घाटन होगा। स्थानक की उद्घाटन कर्ता गुलाब बाई स्व. शांतिलाल कोठारी रहेगी। स्थानक भवन का शिलान्यास पन्नालाल धुलचंदजी कटारिया परिवार ने किया था। इसका निर्माण दलीचन्द नानालाल चोरड़िया परिवार, कमलादेवी हीरालाल जैन तरसिंग परिवार सहित अन्य दानदाताओ के सहयोग से किया गया है।
ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष इंदरमल मांडोत, मंत्री महेन्द्र चाणोदिया एवं ट्रस्टी बाबूलाल सेठिया, रंगलाल चोरड़िया, विनोद भंडारी, प्रकाश मूणत, आजाद मेहता, कांतिलाल छाजेड़ एवं इंदरमल जैन ने बताया कि स्थानक भवन का उद्घाटन समारोह 1 मार्च को प्रातः 10.15 बजे होगा इससे पूर्व प्रातः 9.30 बजे से नवकार महामंत्र के जाप होंगे। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड रतलाम के स्थानकवासी समाज की प्रतिनिधि संस्था है। इसकी स्थापना सन् 1952 में हुई थी। ट्रस्ट बोर्ड में पूज्य श्री जवाहरलाल जी म.सा., श्री धर्मदास जी म.सा. एवं श्री खूबचंद्र जी म.सा. सम्प्रदायों के श्रावक संघ का समान प्रतिनिधित्व है। ट्रस्ट बोर्ड धनजीबाई का नोहरा में आयम्बिल तप का संचालन करता है। स्टेशन रोड़ के अलावा संत नगर में भी एक स्थानक भवन संचालित है।
साधुमार्गी जैन श्री संघ के अध्यक्ष विनोद मेहता, धर्मदास जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत झामर एवं वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ नीमचौक के अध्यक्ष अजय खिमेसरा और ट्रस्ट बोर्ड ने समाजजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है।