शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज महिला मंडल का फाग उत्सव धुमधाम से मना

रतलाम 27 फरवरी। बिचलावास स्थित श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव धुमधाम से मनाया गया। भजनों और होली के गीतों पर रंग-गुलाल उड़ा कर समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग उत्सव में हर वर्ग की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। महिलाओं ने श्री गोवर्धननाथ जी को रंग-गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुरुआत की और अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *