रतलाम। तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया तुलसी परिवार की कीर्ति व्यास , प्रो सुषमा कटारे, लक्ष्मी नारायण धनोतिया ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर पर भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा ने व मंडली ने सु मधुर स्वरों में फाग के गीत आज बिरज में होली रे रसिया होली रे रसिया हो हो हो… होली आई रे आई रे होली आई रे… होलिया में उड़े रे गुलाल … कोई चढ़ाये पीला पीतांबर में चढ़ाऊ चोला लाल ल बालाजी तेरे मंदिर में लाल लाल उड़े रे गुलाल …सहित विभिन्न फाग के गीत प्रस्तुत किये जिन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया व एक दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाया तथा फूलों की पंखुड़ियां उडाई अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई इस अवसर पर दीपक पुरोहित, राजकुमार कटारे, तारा पोरवाल सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थे ।