बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया रंगारंग फाग महोत्सव

भक्तो ने धूमधाम से खेली श्री साँवलिया सेठ के साथ होली

जावरा (अभय सुराणा)। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रंगारंग फाग महोसव मनाया गया। मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने बताया की आयोजित रंगारंग फागोत्सव में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया! साथ ही भक्तों ने श्री साँवलिया सेठ को गुलाल से होली खिलाकर उत्सव मनाया। फाग उत्सव के अंतर्गत श्री साँवलिया सेठ जी का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही श्री खाटू श्याम का भी आकर्षक दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। सुप्रसिद्ध भजन गायक सनातनी गगन शर्मा व म्यूजिकल पार्टी ने अपने सुमधुर रंगारंग आज बिरज में होली रे रसिया, चल खेले साँवरे से होली, रंग मत डारे रे सांवरिया जैसे भजनों से श्री साँवलिया सेठ को रिझाया। इस भक्तिमय वातावरण के साथ ही श्री मारुति महिला मण्डल की मात्रशक्तियो एवं भक्तो ने रंग महोत्सव में नृत्य कर श्री श्याम के साथ होली खेलकर फागोत्सव मनाया। पधारें समस्त भक्तजनों का श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *