महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 28 मार्च से मनाया जावेगा

22 मार्च को होगी निबन्ध प्रतियोगिता

जावरा (अभय सुराणा) । श्री सयुंक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव 28 मार्च से 31 मार्च तक नगर मे धुमधाम से मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। मुख्य समारोह 31 मार्च को होगा जिसमे भव्य चल समारोह धर्मसभा एवं सकल श्री संघ का स्वामीवात्सल होगा।
उपरोक्त निर्णय उत्सव समिति की जैन पंचायती नोहरा मे सम्पन्न बैठक मे लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अभय कोठारी ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी तथा सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए बताया की पिछले वर्ष समिति द्वारा आयोजन के लिए स्थाई फण्ड योजना प्रारम्भ की थी उसे इस वर्ष भी जारी रखेगे इस हेतू ₹ 500/ राशी निर्धारित की गई हे जिसमे पिछले वर्ष 40 लोगो ने राशी प्रदान की साथ ही 1100 /की राशि स्वर्गीय अनिल कुमार धारीवाल की स्मृति में धारीवाल परिवार द्वारा प्रदान कर स्मृति स्थाई फण्ड की शुरुआत की गई है आपने आशा व्यक्त की कि इसमे समाज जनो का सहयोग प्राप्त होगा। आपने बताया की पूर्व मे श्री सरदारमल जी धारीवाल द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी धारीवाल की स्मृति में 1 लाख रुपये स्थाई फण्ड मे प्रति वर्ष निबंध प्रतियोगिता के लिए दी हे जिसके ब्याज से पिछले वर्ष प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम 2000/ द्वितीय 1500/ एवं तृतीय पुरस्कार 1000/ विजेताओं को दिए गए थे । इस वर्ष भी निबंध प्रतियोगिता 22 मार्च को सांदीपनी विधालय जावरा मे आयोजित की जा रही हे जिसका विषय अहिंसा का महत्व ओर उसकी प्रासंगिकता रखा गया है।
बेठक मे कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड द्वारा पिछले वर्ष का ₹3,17,065/ आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे पारित किया गया।
बैठक मे जन्मकल्याणक महोत्सव में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की तथा 28 मार्च से कार्यक्रम प्रारम्भ होगे जिसमें महिलाओं, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताए विभिन्न समितियों के तत्वावधान प्रायोजित कर आयोजित की जावेगी । 29 मार्च को प्रातः चोपाटी क्षेत्र एवं 30 मार्च को नगर मे प्रभात फेरी निकाली जावेगी। 31 मार्च को चल समारोह निकलेगा।बैठक मे श्री संघ अध्यक्ष इन्दरमल टुकडीया, अजीत चत्तर, प्रकाश चोरडिया संरक्षक चन्र्दप्रकाश ओस्तवाल, घर्मचन्द चपडोद, सोशल ग्रुप अध्यक्ष अशोक चोपडा, वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष अभय सुराणा,महिला समिति संयोजिका श्रीमती चित्रा ओस्तवाल, प्रमिला धारीवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्पुर्ण आयोजन को गरिमा मय मनाने के लिए अपने अमुल्य सुझाव दिऐ।
बैठक में सर्वश्री सरदार मल धारीवाल, महावीर छाजेड,अजीत राका, सुजानमल ओरा, राजेश पोखरना, प्रकाश जैन पटवारी, विजय धारीवाल, सुभाष डुगरवाल,रमेश चन्द्र बोहरा, विमल सिसोदिया, श्रीमती अंतिमा मेहता, पायल भण्डारी, सोनल पगारिया, आस्था पगारिया, अभय काठेड,ऋषभ पटवा,अमित पोखरना, राजेन्र्द धारीवाल, दीपक बिगड़, कमलेश चौहान आदि उपस्थित थे। बैठक का प्रारम्भ नवकार मंत्र जाप से हुआ। अध्यक्ष अभय कोठारी एवं महासचिव शिखर धारीवाल सभी श्रीसंघ अध्यक्षों एवं सरक्षको को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। बैठक का संचालन अतुल मेहता एवं आभार प्रदर्शन महासचिव शिखर धारीवाल ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव अभय काठेड ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *