रतलाम । राजस्व कॉलोनी स्थित निजी आवास पर राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा पक्षी मित्र अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें अध्यक्षा श्रीमती भावना राजपुरोहित द्वारा सभी सदस्यों को सकोरे वितरण किए गए साथ ही सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि प्रतिदिन पक्षियों के लिए छत पर दाना व पानी की व्यवस्था नियमित रूप से रखेंगे। इसमें छुट्टन जी राजपुरोहित कुसुम शर्मा,,यमुना राजपुरोहित, सर्जन राजपुरोहित, कविता राजपुरोहित, किरण राजपुरोहित ,प्रीति राजपुरोहित, रेखा राजपुरोहित ,ईंदू राजपुरोहित, रश्मि राजपुरोहित, पूर्णिमा राजपुरोहित ,रितु राजपुरोहित, कुसुद राजपुरोहित, पुष्पा राजपुरोहित व चेताली राजपुरोहित उपस्थित रही। यह जानकारी राजपुरोहित महिला जागृति मंच की अध्यक्ष भावना राजपुरोहित ने दी।