जावरा सिविल अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक पूरे भारत की श्रेष्ठतम फैसिलिटी में एक

जावरा ( अभय सुराणा) । जावरा सिविल अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक पूरे भारत की श्रेष्ठतम फैसिलिटी में एक है । उक्त बात बात आईसीएमआर के साईन्टिस्ट डॉ पंकज उइके ने अपने जावरा भ्रमण के दौरान कहीं । आपने अपने प्रदेश भृमण के दौरान उक्त एनसीडी का इंस्पेक्शन किया और पाया कि समुदाय स्तर पर 90 प्रतिशत ब्लड प्रेशर नियंत्रण, दवाइयों की उपलब्धता ,गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाईगी और बेहतर रिकॉर्ड कीपिंग के लिए जावरा की उक्त क्लीनिक ने डॉ प्रकाश उपाध्याय के कार्य एवं मार्गदर्शन एवं स्टाफ नर्स किरण एवं निकी के सहयोग से उक्त उपलब्धि हासिल की है । डॉ उइके ने ये भी बताया कि बीपी नियंत्रण में किये जा रहे नवाचार एवं श्रेष्ठ कार्यों के लिए जावरा की पहचान देश की सर्वश्रेष्ठ फैसिलिटी के रूप में हुई है ।
अप्रैल 2018 से अभी तक यहां करीब 2700 ब्लड प्रेशर एवं करीब 2000 डायबिटीज के रोगियों का उपचार सतत चल रहा है । उक्त निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूएचओ सुपरवाइजर सालवी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
डॉ प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि लगभग 50,000 रोगियों का बीपी नई आर्य ईन मशीन से एवं लगभग 20000 मरीजों का बी.पी.डिजिटल मशीन से लिया जा चुका है जो पिछले 2 वर्षों का रिकार्ड है । डॉ. उपाध्याय ने यह भी बताया कि ब्लड प्रेशर को यदि समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए तो इसकी इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती है जिससे लकवा हार्ट अटैक किडनी फेलियर अंधेपन का कारण भी बन सकता है।
डॉ वी.के ने यह भी बताया कि आई.एच.सी.आई कार्यक्रम को राज्य एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जावरा की क्लीनिक एवं उनके कार्यों को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जो नगर के लिए गौरव की बात है।

Play sound