
जावरा ( अभय सुराणा)। आत्मज्ञानी, ध्यानयोगी, आचार्य प्रवर, डॉ. शिव मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति, श्रमण संघीय महामंत्री कमल मुनि कमलेश के सुशिष्य हठयोगी तप सम्राट पूज्य श्री धैर्य मुनि जी महाराज साहब सेवाभावी श्री प्रशांत मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा -2 होली चातुर्मास हेतु जैन दिवाकर भवन जावरा पर विराजित है जहां प्रतिदिन प्रात: 9:00 से 10:00 मंगलमय प्रवचन साथ ही दोपहर 2:00 बजे चमत्कारी कष्ट निवारक लोगस्स महा मांगलिक आपके द्वारा प्रदान की जा रही है बड़ी संख्या में स्थानकवासी संघ के अलावा अन्य संघों के सदस्य व अजैन बंधु भी पधार कर लाभ ले रहे हैं। होली चातुर्मास को आध्यात्मिकता प्रदान करते हुए गुरुदेव अष्ट कर्मों पर प्रवचन देते हुए आज मोहनीय कर्म बंध के बारे में समझाते हुए बताया कि हमे अति प्रिय लगने वाली चीज पर राग करना एवं अप्रिय पर द्वेष करने से मोहनीय कर्म का बंध होता है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिय़ा ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2021 रविवार को होली के शुभ अवसर पर गुरुदेव द्वारा सर्व दुख, दारिद्र, भय, रोग, कष्ट निवारक लोगस्स चिकित्सा शिविर का आयोजन दोपहर 2:00 से 4:00 तक दिवाकर भवन पर किया जाएगा।
साथ ही प्रतिमाह सुदी तेरस को होने वाले श्रमण संघ एकता के अग्रदूत जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के जाप दिनांक 26 मार्च 2021 को प्रात: 8:30 से 9:15 तक दिवाकर भवन पर रखे गए हैं उसके पश्चात गुरुदेव के ओजस्वी प्रवर्चन होगें। धर्म सभा का संचालन श्री संघ कोषाध्यक्ष महावीर छाजेड़ ने किया।