फेडरेशन द्वारा वर्ष 2026 को सेवा, सदस्यता और सक्रियता के मुख्य प्रकल्प के साथ मनाने का लिया निर्णय

रतलाम 2 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की जिला बैठक जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री पोरवाल ने फेडरेशन की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री पोरवाल ने बताया की आगामी वर्ष में सदस्यता ,सेवा एवं सक्रियता को आधार रख ,संस्था ने वैश्य हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया है l
वरुण पोरवाल के रामबाग स्थित निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि फेडरेशन के द्वारा आगामी दिनों में जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से वेशयजनों को विधिक सेवा मे आ रही समस्याओं से निपटने के लिए कानून सेल का गठन कर संगोष्ठी के माध्यम से समझाया जावेगा, कानूनी सेल के अंतर्गत वैश्यजनों को निशुल्क कानूनी सलाह , काउंसलिंग एवं आपसी वाद विवादों में मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध किया जाएगा जिससे कि समाजजन का समय एवं पैसा प्रकरणों में बर्बाद नहीं हो, वैश्य बालिकाओं को काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी l वैश्य व्यापारियों को भी आर्बिट्रेशन के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा l
इसकी के साथ महिला इकाई का भी गठन किया जावेगा जिससे कि जिले की वैश्य महिलाएं सशक्त बने एवं उन्हें विभिन्न कुटुम्ब उद्योग स्थापित करने हेतु भी प्रेरित किया जाएगा l संस्था पदाधिकारियों के मध्य आगामी नववर्ष मे राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन करने की सहमति भी बनी। बैठक में जिले भर में सदस्यता अभियान चलाकर 1000 से अधिक सदस्य बनने हेतु भी संकल्प लिया गया l बैठक मे वरिष्ठ बी एल मजावदिया, दिलीप मेहता,विशाल डांगी, निलेश लड्ढा, संजय बाफना , श्रीकांत डोसी, रजनीश गोयल , राजेश माहेश्वरी, महेश अग्रवाल , अभिषेक धूत ,सिद्धार्थ मूणत, सुरेश बाहेती, निलेश बाफना, राजेश धुपिया, चेतन मूणत, अंकित कटारिया , सौरभ मेहता , विपुल मोदी , मयंक गांधी आदि उपस्थित रहे। बैठक मे युवा शाखा के महामंत्री के लिए चेतन मूणत के नाम की घोषणा कर स्वागत किया गया। आभार जिला महामंत्री दिलीप मेहता ने माना।