जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संबंध में बैठक संपन्न

रतलाम 7 मार्च। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा एलपीजी गैस वितरकों की बैठक  ली गई । बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले सहित गैस वितरक उपस्थित थे।  जिसमें सभी गैस एजेंसी संचालकों को जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति घरेलू उपभोक्ताओं को निर्धारित दर एवं निर्धारित समय पर  हॉकरों के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त गैस एजेंसी वितरकों को निर्देशित किया गया  कि वे उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से करने के लिये उपभोक्ताओं द्वारा की गई रिफिल बुकिंग की डिलेवरी FIFO आधार पर करेंगे। उनके द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध स्टॉक/बैकलॉग/बुकिंग की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जायेगी। घरेलू गैस सिलेंडरों का किसी भी कारण से दुरूपयोग या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग नहीं किया जाए। समस्त गैस वितरकों द्वारा अपने हॉकरों को निर्देशित करेगे कि वे उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें तथा निर्धारित दर से ज्यादा राशि उपभोक्ताओं से नहीं ली जाए।
इसके साथ ही समस्त सेल्स ऑफिसरों कों निर्देशित किया जाए कि, वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गैस एजेंसी के संचालकों को कडाई से नियमों का पालन करवायेंगे। अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *