अब तक 191 बालिकाओं का एच पी वी वैक्सीनेशन किया गया

रविवार 8 मार्च को भी एच पी वी वैक्सीनेशन किया जाएगा – सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसरे

रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। एच पी वी वैक्सीनेशन जिले के चिन्हित केंद्रों पर रविवार 8 मार्च को भी किया जाएगा। रतलाम जिले में बाल चिकित्सालय रतलाम, मेडिकल कॉलेज रतलाम , सिविल अस्पताल आलोट , जावरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली , बाजना सैलना ताल पिपलोदा केंद्रों पर प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद से अब तक कुल 191 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। ऐसी सभी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14 वां जन्मदिवस मना लिया है और 15 जन्मदिवस नहीं मनाया है सभी वैक्सीनेशन के लिए पात्र है, बाजार में उक्त वैक्सीन की कीमत लगभग 4000 रुपए बताई जाती है। सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव के लिए सभी अभिभावकों को अपनी बेटी का निःशुल्क वैक्सीनेशन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराने की अपील की गई है । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन U Win पोर्टल पर भी बुकिंग की जा सकती है अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। वैक्सीनेशन करने के लिए आयु के प्रमाण संबंधी कोई भी दस्तावेज अथवा स्वयं का आयु संबंधी घोषणा पत्र भी मान्य है। टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होकर निशुल्क है , अपनी 14 वर्ष की बेटी का वैक्सीनेशन कराए ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *